फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने अस्पतालों में देखीं आग रोकने की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
100 शैय्या मातृ एवं शिशु अस्पताल में अग्रिशमन यंत्रों की जानकारी लेती टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी राकेश सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने शनिवार को जिला अस्पताल और 100 शैया शिशु एवं मातृ चिकित्सालय में व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान 100 शैया अस्पताल में चार अग्निशमन यंत्र खराब मिले, जिन्हें बदलवाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी शनिवार को सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे, यहां उन्होंने अग्निशमन यंत्रों की जांच की। यहां सब कुछ सही पाया गया। सीएमएस ने उन्होंने बात भी की और आग से बचने के लिए जानकारी भी दी। यहां से टीम 100 शैया शिशु एवं मातृ चिकित्सालय पहुंची। यहां तीन मंजिल भवन में चार अग्निशमन यंत्र खराब मिले, जिन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
यहां सीएमएस डॉ. एके उपाध्याय से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में आग की घटनाओं को रोके जाने के लिए हर संभव व्यवस्था रखी जाए। यहां फायर हाइड्रेंट की जानकारी भी ली। कांस्टेबल सरदार सिंह व उमेश चंद्र भी टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें