फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटा भिजवा दिया जेल, अब बहू हमें मार डालेगी...बुजुर्ग दंतपी का दर्द सुन रो पड़ेंगे; जनसुनवाई में आए दोनों

Tue, 14 Oct 2025 08:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान के सामने बुजुर्ग दंपती ने दर्द बयां किया। बताया किस तरह बहू ने बेटे को जेल भिजवा दिया। अब वो उनकी जान के पीछे भी पड़ी है। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान सोमवार को फिरोजाबाद की एक दंपती ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान से बहू की शिकायत की। आरोप लगाया है कि बहू ने बेटे को प्रताड़ित कर जेल भिजवाया। डरकर वह आगरा में रह रहा है। हमें भी कई बार घर से भगा चुकी है। वह घर पर कब्जा करना चाहती है। हमारी सहायता करों नहीं तो बहू किसी दिन हमें मार डालेगी। आयोग अध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के टूंडला की शिवपुरी कॉलोनी निवासी दंपती अरपना पाठक और सतीश पाठक ने बताया कि उनके इकलौते बेटे दिवांशु की शादी पिछले साल दिसंबर में मोनिका शर्मा से हुई थी। मोनिका अपने मायके वालों के प्रभाव में आकर बेटे और उनके साथ मारपीट करती है। फर्जी शिकायत कर बेटे को जेल भिजवा दिया। डर से सतीश और दिवांशु आगरा में रहने लगे हैं। अरपना ने कहा कि पुलिस उनकी नहीं सुनती है। केवल बहू की ही सुनती है। बहू सभी को भगाकर घर पर कब्जा करना चाहती है।


उधर, सोमवार को सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न से संबंधित जन सुनवाई में आयोग अध्यक्ष के सामने करीब 53 शिकायतें आई। जिनमें अधिकतर घरेलू विवाद थे। अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें