कोसीकलां। एक माह पूर्व बिजली लाइन पर काम करते करंट लगने से झुलसे युवक की मौत के बाद परिजनों ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण से मुलाकात कर आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। मंत्री ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बीती छह मई को तालाब शाही इलाके में ठेकेदार मानसिंह के साथ युवक नगला बिरजा छाता निवासी दीपक लाइन पर चढ़कर काम कर रहा था। तभी विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लाइन में करंट आ गया और काम कर रहा दीपक झुलसकर गिर गया जहां दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई।
दीपक के परिजनों ने कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण से मुलाकात कर कहा कि दीपक की मौत के बाद उसकी पत्नी और बच्चे हैं, परिवार में पोषण के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जल्द ही मदद दिलाने का भरोसा दिया।