मैनपुरी। थानों में साइबर हेल्प डेस्क की व्यवस्था सुचारू न होने पर पुलिस महानिदेशक की ओर से नाराजगी जाहिर की गई। एसपी की फटकार के बाद सभी थानों में मंगलवार से हेल्प डेस्क ने कार्य शुरू कर दिया।
ऑनलाइन अपराध की शिकायत थाना स्तर पर किए जाने के लिए सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाने के निर्देश दिए थे। कुछ दिन तक काम हुआ लेकिन फिर पुलिस अपने ढर्रे पर आ गई। नौ अप्रैल 2022 को वीडियो कॉफ्रेंस में डीजीपी ने आदेश का सही ढंग से पालन न होने के कारण नाराजगी जाहिर की। इस संबंध में एसपी अशोक कुमार राय को पत्र भेजा गया। एसपी ने प्रभारी/थानाध्यक्षों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था को सुचारू करने के आदेश दिए।