फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहेरिया समाज के लोगों अनुसूचित जाति में शामिल कर जाति प्रमाण पत्र दिए जाने की मांग सांसद से की

विज्ञापन
कासगंज सोरों के ग्राम होडलपुर में अहेरिया समाज के कार्यक्रम में बोलते अहेरिया समाज के अध्यक्ष। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरोंजी। होडलपुर में अहेरिया समाज के द्वारा सांसद एवं नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वहीं अहेरिया समाज को अनुसूचित जाति में सूचीबद्ध कर जाति प्रमाणपत्र निर्गत कराए जाने की मांग की गई। सांसद के द्वारा उनकी मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

समाज के पदाधिकारियों ने सांसद राजवीर सिंह, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत एवं अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अहेरिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष सीपी सिंह अहेरिया ने कहा अहेरिया समाज लंबे समय से अनुसूचित जाति में सूचीबद्ध किए जाने के लिए आंदोलनरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अहेरिया समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने और उनके जाति प्रमाणपत्र बनवाए जाने का आश्वासन भी पूर्व में प्रतिनिधिमंडल को दिया गया है।
लेकिन यह मांग अभी तक पूर्ण नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि अब आचार संहिता खत्म होने के बाद उनकी मांग को शीघ्र पूरा किया जाए। जिससे उनके समाज को पहचान मिले व विकास हो सके। सांसद राजवीर सिंह ने अहेरिया समाज को उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, अहेरिया समाज के जिला अध्यक्ष रामखिलाड़ी, महाराज सिंह, राजकुमार सिंह, डॉ. जय सिंह, नेकसू गुरु, बृजेश कुमार, संजीव कुमार, प्रेमशंकर, जयपाल सिंह, राजेश कुमार, पप्पू, सतीश, विनोद, पीतांबर सिंह, होडल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें