फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  आगरा में झमाझम बारिश....धंस गई सड़क और जमीन में समा गया युवक, हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने

Mon, 16 Jun 2025 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पहली बारिश के दौरान सड़क धंस गई। एक युवक मलबे में फंस गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला।
 
विज्ञापन
सड़क में समाया युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी बिहार में सोमवार सुबह तेज बारिश के कारण 35 साल पुराना भूमिगत नाला क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी वजह से सड़क 18 फीट नीचे धंस गई। इस हादसे में एक युवक मलबे में दब गया, जिसे पुलिस ने रेस्क्यू कर बचा लिया।
विज्ञापन



 

गुलाब नगर निवासी गौरव कालिंदी बिहार स्थित गणपति हॉस्पिटल में औषद्यालय सहायक हैं। वह सुबह 9 बजे घर लौट रहे थे। इसी बीच अचानक तेज धमाके के साथ सड़क धंस गई। वह मलबे में दब गए। उसके साथी राहुल, दीपक, कपिल और तुषार ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे भी मलबे में फंस गए।

मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राजकुमार गोस्वामी और उपनिरीक्षक राम संजीवन ने जेसीबी मांगकर रेस्क्यू किया। गौरव और उसके दोस्तों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की तारीफ की और उनके लिए ताली बजाई।
 

दोस्ती के लिए दे सकते हैं जान
सड़क धंसने के बाद गौरव को मलबे में दबने पर उसे बचाने के लिए राहुल कूद गए। उसकी पीछे तुषार, कपिल और राहुल भी आ गए। जब वह बाहर निकले तो बोले कि दोस्ती के लिए जान भी हाजिर हैं।

 
विज्ञापन

नगर निगम की लापरवाही, पांच दिन पहले गड्ढा खोदकर छोड़ा 
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी और ठेकेदार ने पांच दिन पहले सड़क को खोदकर छोड़ दिया था। जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही थी। क्षेत्रीय पार्षद यशपाल सिंह ने बताया कि सीएनजी पंप से आरबी पीजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज तक अंडरग्राउंड नाला क्षतिग्रस्त है। जिससे टेढ़ी बगिया क्षेत्र की कॉलोनियों में जलभराव की समस्या रहती है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें