सुबह करीब सात बजे कॉलोनी के लोगों से विष्णु का शव दुर्गानगर में पड़े होने की सूचना मिली। वहां जाकर देखा तो उसके नाक और कान से खून निकलने के निशान थे। पुलिस पहले पहुंच चुकी थी वह शव के ले जाने की तैयरी कर रही थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्गानगर में शव की सूचना मिली। पुलिस ने पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के सीसीटीवी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विष्णु को कल जाना था मेहंदीपुर
विष्णु के भाई मनोज ने बताया कि वह 15 दिन पहले मेंहदीपुर से आया था। रविवार को जाने के लिए होटल मलिक से पैसे डलवाए थे। लेकिन वह रात को मेहंदीपुर जाने के बजाय दोस्तों के साथ निकल गया। सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली ।