आगरा में मंगलवार सुबह माैसम बदल गया। बादल छाने के बाद जमकर बारिश हुई। पिछले कई दिनों से गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने भी आगरा समेत पश्चिमी यूपी के जिलों में दिन में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।
सोमवार को नहीं बरसे थे बादल
सोमवार को इंद्रदेव ने भोलेबाबा का अभिषेक नहीं किया। पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी रही। कई बार ऐसा लगा जैसे मूसलाधार बारिश होने वाली है। काले बादल घिरकर आए लेकिन हवा के साथ आगे बढ़ गए। दोपहर में तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज धूप के साथ ही आर्द्रता 94 फीसदी तक रही, जिससे लोग पसीने से तरबतर रहे।