फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया मेलाः आस्था का सैलाब अब चरम की ओर, इस खास परिक्रमा पर रोक

Thu, 06 Jul 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोवर्धन (मथुरा)
विज्ञापन
मुड़िया मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेले में आस्था का सैलाब बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने भी बढ़ती भीड़ को देखकर विशेष रूप से दी जाने वाली दंडवती परिक्रमा पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। लोगों से अपील भी की जा रही है कि वह इस समय दंडवती परिक्रमा न लगाएं। इस बारे में परिक्रमा मार्ग पर घोषणा कराई जा रही है।
विज्ञापन


मुड़िया पूर्णिमा मेले के तीसरे दिन भीड़ बढ़ गई। 21 किलोमीटर के परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमार्थियों की कतारें लग गईं। स्थिति ये है कि दूर-दूर तक मानव शृंखला नजर आ रही है। तपती दोपहरी भी परिक्रमार्थियों के पैर रोक नहीं पा रही है। पूरे भक्तिभाव के साथ लोग परिक्रमा लगा रहे हैं। 

गोवर्धन जाने वाले हर रास्ते पर गिरिराज के भक्त नजर आ रहे हैं। क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग सभी में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। मेला प्रभारी एडीएम प्रशासन के अनुसार गुरुवार को भीड़ का आंकड़ा करीब बीस लाख तक पहुंच गया था।
विज्ञापन


वहीं दंडवती परिक्रमा लगाने वाले भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। लेकिन अब मेले में बढ़ती भीड़ को देख प्रशासन ने दंडवती परिक्रमा पर रोक लगा दी है। लोगों से कहा गया है कि बढ़ती भीड़ के कारण दंडवती परिक्रमा लगाने वालों के लिए दिक्कत हो सकती है लिहाजा फिलहाल वह दंडवती परिक्रमा न लगाएं। 

वहीं रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर भी भारी भीड़ पहुंच रही है। रोडवेज ने भी परिक्रमार्थियों को गोवर्धन तक पहुंचाने के लिए मुकम्मल इंतजाम कर रखे हैं। रोडवेज ने 1500 बसों को लगा रखा है। ये बसें परिक्रमार्थियों को गोवर्धन तक पहुंचा रही हैं। लोग अपने निजी वाहनों से भी पहुंच रहे हैं। आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें