एसएन के बाल रोग विभागाध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 150 से अधिक बच्चे आ रहे हैं। इनमें तेज बुखार, पेट में दर्द, उल्टी-दस्त के साथ डिहाइड्रेशन की दिक्कत मिल रही है। इनमें से हालत खराब मिलने पर 8-12 बच्चों को भर्ती भी करना पड़ रहा है। एसएन के बाल रोग विभाग की डॉ. शिखा गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में आए बच्चों की पानी की कमी से गला सूख रहा है।
वायरल इन्फेक्शन भी मिल रहा है। इसमें तेज बुखार के साथ जुकाम-खांसी हो रही है। परिजन को बच्चों को गर्मी और धूप से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया के तेज धूप के संपर्क में आने से बच्चों के सन बर्न की परेशानी मिल रही है। इसमें लाल दाने, चकत्ते तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें जलन और खुजली हो रही है।
इन बातों का रखें ध्यान:
- उल्टी-दस्त होने पर ओआरएस पिलाएं, आराम न मिलने पर डॉक्टर को दिखाएं।
- घर में बना भोजन ही खिलाएं। पूरी आस्तीन की पोशाक पहनाकर स्कूल भेजें।
- फास्ट फूड और खुले में बिकने वाली खाने-पीने की सामग्री से बचाएं।