फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहत के बाद तपे तेवर, ताजमहल घूमने आए 6 पर्यटक बीमार; अगले तीन दिन जानें कैसा रहेगा मौसम

Thu, 04 Jun 2026 09:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में उमस और तेज धूप के कारण गर्मी का असर बढ़ गया है, जिससे ताजमहल घूमने आए छह पर्यटक बीमार पड़ गए। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में आंधी और बारिश की संभावना जताते हुए राहत की उम्मीद भी जताई है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में ताजमहल पर पर्यटक अपने सिर पर डालता पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दो दिनों की बारिश से मिली राहत के बाद बुधवार को मौसम ने फिर करवट बदली। तीखी धूप व उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हालांकि, मौसम विज्ञान विभाग ने राहत का पूर्वानुमान जताते हुए कहा है कि अगले तीन दिनों तक क्षेत्र में आंधी और बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.3 और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। इस भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर सैलानियों पर देखने को मिला, जहां ताजमहल भ्रमण के दौरान छह पर्यटकों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा।

ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र पर तैनात डॉ. रिंकू बघेल ने बताया कि बिजनौर के सत्यवीर और फिरोजाबाद के राधा मोहन को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। वहीं, पश्चिम बंगाल (दुर्गापुर) की मिथू बनर्जी गर्मी के कारण गश खाकर गिर पड़ीं। महाराष्ट्र के भावेश भीमराव को बुखार, ओडिशा की फरीदा को उल्टी और राजस्थान के भेरूलाल माली को चक्कर आने पर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसी दौरान पश्चिमी गेट पार्किंग के पास खेलते समय फिरोजाबाद का एक चार वर्षीय बच्चा गिरकर चोटिल हो गया, जिसके सिर पर डॉक्टरों ने ड्रेसिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें