फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बीच सड़क BJP सांसद को सिखाया सबक: MP ने पूछा- किस पार्टी का है तू...मिला ऐसा जवाब छा गया सन्नाटा

Mon, 26 Jun 2023 03:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में इंस्पेक्टर ने बीच सड़क BJP सांसद को सबक सिखाया। तिलमिलाए MP ने पूछा- किस पार्टी का है तू..इस पर मिला ऐसा जवाब कि वहां पर सन्नाटा छा गया। 
विज्ञापन
Agra: इंस्पेक्टर ने बीच सड़क BJP सांसद को सिखाया सबक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा के दौरान गाड़ी निकालने को लेकर इंस्पेक्टर और भाजपा सांसद के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान दोनों तरफ से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

विज्ञापन


कागारौल क्षेत्र स्थित जीआईसी मैदान में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। रक्षामंत्री के कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फतेहपुर सीकरी से सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी पहुंचे थे। 

यह भी पढ़ेंः- UP: उधर हो रहा था जयमाल, इधर दुल्हन की बहन के साथ युवक ने बाथरूम में कर दिया कांड, गंदा काम करते बुआ ने पकड़ा
विज्ञापन


सुरक्षा और यातायात की दृष्टि से पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। बैरिकेडिंग से सांसद की गाड़ी निकालने को लेकर सिकंदरा थाना में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम उत्तमचंद पटेल ने उन्हें रोका। इंस्पेक्टर ने अपनी मजबूरी बताते हुए सांसद के सामने हाथ जोड़े। लेकिन सांसद तो अपने रौब पर थे। उन्होंने इंस्पेक्टर को भला-बुरा कहा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- एक के साथ गंदा काम, दूसरी से जयमाल की तैयारी: बरात निकलने से पहले पहुंची पुलिस, हकीकत सुन घरवालों के उड़े होश

सांसद ने इंस्पेक्टर से कहा कि किस पार्टी का है तू ? इस पर इंस्पेक्टर भी गुस्से में आ गया और सांसद को सबक सिखा दिया। दोनों तरफ से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। किसी ने वाद-विवाद का वीडियो भी बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें