आगरा। भीषण गर्मी से दिनभर परेशान रहे लोगों को देर शाम चली तेज हवा और बूंदाबांदी से कुछ राहत मिली। हालांकि, मौसम विभाग ने चार दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। साथ ही 11 जून को लू चलने की भी संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
रविवार को दिन में तेज धूप और उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। हालांकि, रात में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले सप्ताह हुई बारिश और आंधी ने भले ही कुछ समय के लिए गर्मी से राहत दिलाई थी, लेकिन अब पारा फिर चढ़ने लगा है। इस बार गर्मी के मौसम की शुरुआत से ही तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।
भीषण गर्मी