फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: थप्पड़ मारने पर पूर्व प्रधान के बेटे ने चलाई गोली, बाल-बाल बचा युवक

Mon, 08 Jun 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन
आगरा। अवधपुरी (जगदीशपुरा) में शनिवार रात युवकों के दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसी बीच पूर्व प्रधान के बेटे ने अपने साथियों को बुला लिया और पिता की लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंके। घटना में एक युवक बाल-बाल बचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया और अपनी ओर से प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

घटना रात तकरीबन 11 बजे की है। मूलरूप से सोरों, कासगंज के रहने वाले रविन्दर हॉकर हैं। बेटा विपिन पढ़ाई कर रहा है। उसके भाई अतुल ने बताया कि शनिवार रात को विपिन घर के बाहर चाय की दुकान पर खड़ा हुआ था। दोस्त रोहित भी साथ में मौजूद था। तभी शाहगंज के दौरेठा का रहने वाला आदित्य भी बाइक से पहुंच गया। उसके पिता जयवीर पूर्व प्रधान हैं।
आरोप है कि वह नशे की हालत में था। उसने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बात का विपिन ने विरोध किया। रोहित ने आदित्य को थप्पड़ मार दिया। इससे वह बौखला गया। वह मौके से चला गया लेकिन कुछ बाद कार से अपने दो साथियों के साथ आया। आते ही मारपीट शुरू कर दी। रोहित और विपिन को पीटा। गोली चला दी। विपिन बाल-बाल बचा। विपिन पक्ष ने अवधपुरी चौकी पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीसीपी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दोनों पक्षों में नशे की हालत में मारपीट और फायरिंग हुई है। आदित्य ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की थी। पुलिस ने आदित्य उसके साथी अतुल वर्मा और नीलू, वहीं दूसरे पक्ष के विपिन और रोहित को हिरासत में लिया है। मामले में चौकी प्रभारी अवधपुरी अनुज कुमार की शिकायत पर जानलेवा हमले सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें