फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में हृदयघात के मरीज बढ़े, तीन ने तोड़ा दम

Wed, 19 Mar 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में बदलाव हृदयघात के मरीजों के लिए मुसीबत बन रहा है। जिले के अलग-अलग क्षेत्र निवासी तीन मरीजों की हृदयघात से मौत हो गई। आठ मरीजों को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में परिवर्तन हुआ है। जिले का तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ते तापमान के बीच जिले में हृदयघात के मरीजों की संख्या भी बढ़ चली है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की बात करें तो यहां होली के बाद मरीजों की संख्या लगभग दो गुनी हो गई है। होली से पहले जहां अस्पताल में 500 से 600 मरीज ही पहुंचते थे वहां अब ओपीडी में 1000 से 1200 मरीज पहुंचने लगे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि ब्लड प्रेशर के साथ हृदयघात के मरीजों की संख्या अधिक बढ़ी है।
शहर के मोहल्ला अवध नगर निवासी मोहन (55) को मंगलवार को अचानक हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एलाऊ निवासी कुंवरपाल (50)को बुधवार की सुबह हृदयघात पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

करहल क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी महेश चंद्र (75) को बुधवार की सुबह हृदयघात पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के चेस्ट फिजीशियन डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों को जागरूक बनकर बचाव पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन


बचाव के उपाय
- ब्लड प्रेशर के मरीज समय-समय पर अपनी जांच कराते रहें
- तले भुने खाद्य पदार्थों का सेवन न करें
- बेचैनी होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें
- झोलाछाप के उपचार से बचें
- किसी बात को लेकर अधिक टेंशन ना लें
- पर्याप्त नींद लें
- रात में देर तक काम न करें
- मोबाइल का प्रयोग कम से कम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें