ासगंज के ग्राम छावनी में आयोजित जन चौपाल में बोलते कमिश्नर
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने बृहस्पतिवार दोपहर कासगंज क्षेत्र के गांव छावनी में जनचौपाल लगाई। यहां गड्ढायुक्त सड़कें, कुपोषित बच्चे होने की जानकारी हुई। इसके अलावा अन्य समस्याएं मिलीं। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि प्राथमिकता से समस्याओं का समाधान करें।
मंडलायुक्त ने पाया कि ग्राम छावनी की ओर जाने वाली दो किलोमीटर सड़क काफी खराब है। जिसके लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को कार्य योजना बनाकर मार्ग का निर्माण कराने के निर्देश दिए। विद्युत आपूर्ति की समीक्षा में सभी परिवारों को कनेक्शन देने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालयों तथा हैंडपंपों के बारे में ग्रामीणों से जानकारी की गई।
कुछ ग्रामीणों द्वारा आवास न मिलने की शिकायत पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि आवास के लिए लाभार्थियों की चयन सूची बना ली गई है। जिस पर नोडल अधिकारी ने दूसरे विकास खंड के एडीओ और सचिव को लगाकर पुन: सर्वे कर चयन सूची बनाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा में पाया गया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय है इसमें 185 छात्र हैं। छात्रों से कमिश्नर ने सवाल भी पूछे, हालांकि बच्चे पास हो गए। गांव में एक आंगनबाड़ी केंद्र हैं। गांव में दो बच्चे कुपोषित तथा दो बच्चे अति कुपोषित पाए गए जिस पर नोडल अधिकारी ने अगले 15 दिनों में बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। समस्त पंजीकृत बच्चों को पोषाहार न मिलने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए बच्चों का आधार कार्ड बनवाकर फीडिंग कराने के निर्देश दिए इससे सभी बच्चों को पोषाहार मिल सके। जनचौपाल में डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।