कासगंज फोटो जिलाधिकारी सीपी सिंह
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में मतदाता जागरूकता के लिए बेहतर पहल करने पर जिलाधिकारी को बेस्ट इलेक्ट्रोरल सम्मान के लिए चयनित किया गया है। लखनऊ में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से डीएम का बुलावा आ गया है।
बीते लोक सभा चुनाव के दौरान डीएम सीपी सिंह ने जिले में मतदाताओं की जागरूकता के लिए तमाम कार्यक्रम कराए। निर्वाचन आयोग ने बेहतर जागरूकता कार्यक्रमों के लिए उस समय ही जिलाधिकारी की पीठ थपथपाई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप के अंतर्गत की गई बेहतर एक्टिविटी के लिए जिलाधिकारी को सम्मान के लिए चुना है। बेहतर जागरूकता के लिए प्रदेशभर में कासगंज जिले का चयन किया गया है।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अवनीश सक्सेना ने जिलाधिकारी को सम्मान के लिए बुलावा पत्र भी भेज दिया है। निर्वाचन अधिकारी ने 25 जनवरी को इंद्रागांधी प्रतिष्ठान, विभूतिखंड गोमतीनगर में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में जिलाधिकारी को बुलाया है।