फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कंगना राष्ट्रद्रोह केस...अभिनेत्री के वकील ने जवाब नहीं किया प्रस्तुत, अब 16 अप्रैल को होगी सुनवाई

Wed, 02 Apr 2025 07:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह वाद में बुधवार को आगरा की कोर्ट में सुनवाई हुई। अभिनेत्री की ओर से अधिवक्ता ने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी गई।
विज्ञापन
कंगना रनाैत राष्ट्रद्रोह केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह वाद में बुधवार को एमपी-एमएलए अनुज कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई। कंगना की तरफ से स्थानीय अधिवक्ता ने जवाब प्रस्तुत नहीं किया। जबकि पिछली तारीख पर उन्होंने जवाब दाखिल करने के लिए वाद पत्र की कॉपी मांग कर जवाब देने के लिए समय की मांग की थी। अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कंगना रनौत के खिलाफ 11 सितंबर 2024 को वाद दायर किया था। उन्होंने देश के किसानों पर अभद्र टिप्पणी, क्रांतिकारी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान का आरोप लगाया था। 

कंगना और उनके अधिवक्ताओं की वजह से सात महीने से मामला अदालत में लंबित है। पहले हाजिर नहीं हो रहे थे। अब हाजिर हो गए, लेकिन जवाब नहीं दाखिल कर रहे हैं। इस पर अदालत ने बहस के लिए 16 अप्रैल की तारीख तय कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें