हिमाचल प्रदेश की मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के मामले में बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कंगना की ओर से अधिवक्ता ने लिखित बहस दाखिल की। अब अगली सुनवाई 20 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 24 को कंगना रणौत के खिलाफ अदालत में राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाकर वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि सांसद कंगना रणौत ने 26 अगस्त 2024 को दिए बयान में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी।
इससे उनकी और लाखों किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। अधीनस्थ न्यायालय ने वाद खारिज कर दिया था। वादी ने आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में रिवीजन प्रस्तुत किया है। अधीनस्थ न्यायालय से मूल पत्रावली तलब की गई है। पत्रावली आने पर दोनों पक्षों की बहस हो सकती है।