फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रांसफाॅर्मर पर काम कर रहे लाइनमैन को लगा करंट, बुरी तरह झुलसकर गिरा; हालत गंभीर

Thu, 11 Sep 2025 06:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। बुरी तरह झुलसे लाइनमैन को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन
लाइनमैन को लगा करंट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के उपकेंद्र करहल रोड क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान स्थित भीमसेन मंदिर तिराहा पर ट्रांसफार्मर पर मरम्मत के दौरान लाइनमैन करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव प्यारपुर निवासी देवेश कुमार, विद्युत निगम में संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात है। बृहस्पतिवार की दोपहर देवेश करहल रोड उपकेंद्र क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान स्थित भीमसेन मंदिर तिराहा पर काम कर रहा था। तभी अचानक देवेश विद्युत करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। देवेश को नीचे गिरते देख साथी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। लाइनमैन देवेश की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर अधिशासी अभियंता खंड प्रथम, उपखंड अधिकारी अभिषेक कुमार और जेई नारायण सिंह आदि जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें