फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत राष्ट्रद्रोह केस...कोर्ट में इसलिए नहीं हो सकी बहस, अब 11 सितंबर को सुनवाई

Sat, 06 Sep 2025 07:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में अधिवक्ता ने 11 सितंबर 2024 को कंगना रणौत के खिलाफ अदालत में राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाकर वाद दायर किया था। कहा था कि उनकी ओर से की गई अपमानजनक टिप्पणी से उनकी और लाखों किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। 
विज्ञापन
कंगना रणाैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह वाद में अब 11 सितंबर को सुनवाई होगी। शनिवार को रिवीजन में विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। मगर, मूल पत्रावली न आने की वजह से बहस नहीं हो सकी।
विज्ञापन


वादी पक्ष ने संविधान की मूल प्रति दाखिल की। अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को कंगना रणौत के खिलाफ अदालत में राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाकर वाद दायर किया था।  आरोप लगाया था कि सांसद ने 26 अगस्त 2024 को दिए बयान में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिससे उनकी और लाखों किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। अधीनस्थ न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया था। वादी ने आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में रिवीजन प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: पिता लाया लाठी, बेटा बंदूक...फिर पड़ोसियों का ऐसे बहाया खून, युवक ने माैके पर ही तोड़ा दम; सहम गए ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें