फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhaswami Satsang Sabha: राधास्वामी सत्संग सभा मामले में सुनवाई कल, बढ़ी हुईं हैं धड़कनें

Sun, 15 Oct 2023 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

हाईकोर्ट में राधास्वामी सत्संग सभा और प्रशासन के बीच दयालबाग क्षेत्र स्थित भूमि विवाद में मामला विचाराधीन है। प्रशासन की तरफ से अपर महाधिवक्ता पैरवी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा द्वारा कब्जा की गई जमीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा और प्रशासन के बीच दयालबाग क्षेत्र स्थित भूमि विवाद मामले में 16 अक्तूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। रास्ते व सार्वजनिक भूमि पर प्रशासन ने राधास्वामी सत्संग सभा पर कब्जे व अवैध निर्माण के आरोप लगाए हैं। सत्संग सभा ने भूमि को निजी संपत्ति बताया है। जिसे लेकर हाईकोर्ट में स्टे याचिका पर सुनवाई विचाराधीन है।
विज्ञापन


मौजा जगनपुर में टेनरी वाले रास्ते को सत्संग सभा ने गेट लगाकर बंद कर रखा है। तहसीलदार न्यायालय ने सार्वजनिक रास्ते बंद करने पर 14 सितंबर को ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। 23 सितंबर को गेट व अवैध निर्माण ध्वस्त किए। 12 घंटे में दोबारा गेट लगा दिया गया। 24 सितंबर को पुलिस-प्रशासन दोबारा कार्रवाई के लिए पहुंचा तो बवाल हुआ। पथराव में कई लोग घायल हुए। 

25 सितंबर को राधास्वामी सत्संग सभा ने 14 सितंबर के आदेश के विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका दायर की। पहले 27 अक्तूबर तक स्टे मिला। फिर 27 को सुनवाई के दौरान 5 अक्तूबर तक यथास्थिति बनाए रखने के आदेश हुए। तीसरी बार 10 अक्तूबर को सुनवाई में बहस नहीं हो सकी। अब 16 अक्तूबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें