फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रणौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के मामले में आगरा की कोर्ट में बुधवार को बहस नहीं हो सकी। अब केस में अगली सुनवाई 16 अक्तूबर को होगी।
हिमाचल प्रदेश की मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर वाद के रिवीजन में बुधवार को विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट में बहस होनी थी। विपक्षी के अधिवक्ता के न पहुंचने से बहस नहीं हो सकी। अगली सुनवाई 16 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 24 को राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाकर वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि सांसद कंगना रणौत ने 26 अगस्त 2024 को दिए बयान में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिससे उनकी और लाखों किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।