फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रणाैत के केस में आगरा की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में वादी पक्ष ने दस्तावेज पेश किए। अभिनेत्री पर छात्रों को गटर जेनरेशन कहने का आरोप है।
भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत पर छात्रों को गटर जेनरेशन कहने और उनके अभिभावकों का अपमान करने के मामले में की दायर रिवीजन में बृहस्पतिवार को जिला जज संजय कुमार मलिक की अदालत में सुनवाई हुई। वादी पक्ष ने वाद से जुड़े दस्तावेज पेश किए।
विज्ञापन
बता दें कि एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह ने 3 सितंबर को वाद खारिज कर दिया था। लिखा था कि जो घटना वर्णित की गई है, उससे न तो वादी पीड़ित है और न व्यथित है। राजीव गांधी बार के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने इस पर परिवाद दायर किया।
बताया कि नीट और अन्य परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से करोड़ों छात्र आहत हुए हैं। कई छात्रों ने तनाव में आकर आत्महत्या भी कर ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी हुआ। सांसद कंगना रणौत ने 27 जुलाई को सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ टिप्पणी की।