फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन कुंभ को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में आगामी 16 फरवरी से शुरू हो रहे 40 दिवसीय कुंभ मेला की तैयारियों में चिकित्सा विभाग जुटा है। देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ साधु-संतों की सुविधा का भी विशेष इंतजाम किया जा रहा है। कुंभ के दौरान स्वास्थ्य विभाग मेला क्षेत्र में कैंप लगाएगा, वहीं कई एंबुलेंस मौके पर मौजूद रहेंगी। वृंदावन के सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल को नोडल कार्यालय बनाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

वृंदावन में शुरू होने जा रहे कुंभ मेला को लेकर स्वास्थ्य विभाग व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगा है। यमुना किनारे कुंभ क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर ऑफिस, कंट्रोल रूम, तीन डिस्पेंसरी और चार एंबुलेंस मौजूद होंगी। इनमें दो एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस भी कुंभ में श्रद्धालुओं की सेवा के साथ-साथ आपात स्थिति के लिए तैयार रहेंगी। कुंभ में 20 चिकित्साधिकारी, चार महिला चिकित्साधिकारी, 24 फार्मासिस्ट, 10 लैब टेक्नीशियन, 26 स्टाफ नर्स, 16 मलेरिया वर्कर, 24 वार्ड ब्वाय व 30 स्वीपर को तैनात किया जाएगा।
कुंभ मेला में संतों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य शिविर में आवश्यक औषधि का स्टोर रहेगा ही, साथ ही तीन प्राथमिक उपचार केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए विशेष सावधानी भी बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन में लगने वाले कुंभ को लेकर विभाग तैयारियों में जुटा है। कुंभ में आने वाले साधु-संतों और भक्तों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
- डॉ. भूदेव, कोविड प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें