फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरों को नसीहत, अपने ‘घर’ का यह हाल

Sun, 18 Sep 2016 12:50 AM IST
औरों को नसीहत, अपने ‘घर’ का यह हाल
विज्ञापन
औरों को नसीहत, अपने ‘घर’ का यह हाल - फोटो : औरों को नसीहत, अपने ‘घर’ का यह हाल
विज्ञापन
डेंगू-चिकनगुनिया का सबसे बड़ा खतरा कूलर में भरा पानी और आसपास जलभराव। अगर ऐसा है तो तत्काल कूलर से पानी खाली करें, पानी न ठहरने दें। मच्छरजनित बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की लोगों को यही नसीहत है। औरों के लिए भले ही यह सीख लेकिन स्वास्थ्य विभाग के ‘घर’ डेंगू के यह सब साधन मौजूद हैं। एसएन मेडिकल कालेज, लेडी लायल और जिला अस्पताल का हाल देखा तो कूलरों में पानी, जलभराव और खुली टंकी मिलीं। लेडी लायल में ओपीडी के पास लगे कूलर में पानी भरा हुआ था, इसी के चंद कदम आगे पानी की टंकी के पास जलभराव था। एसएन की नई बिल्डिंग के बाहर, जिसमें डेंगू वार्ड बना हुआ है, इसके सामने ही टंकी से पानी बह रहा है, और गड्ढे में पानी भरा हुआ है। जहां मच्छर तैर रहे थे। जिला अस्पताल में भी ओपीडी और वार्ड के पास ऐसे ही हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन


एंटी लारवा का छिड़काव करा दिया है, कूलरों में पानी न भरने, जलभराव न होने देने को कहा है। इसके बावजूद कुछ मरीजों के तीमारदार कूलरों में पानी भर लेते हैं। निरीक्षण कर फिर से आगाह किया जाएगा। 
आरके दीक्षित जिला मलेरिया अधिकारी

बीमारी           सैंपल           पुष्टि
डेंगू              187           16
मलेरिया       1,04,067      34
चिकनगुनियसा   06            01
 
पैरासिटामॉल, ओआरएस तक खरीद रहे मरीज
एसएन मेडिकल कालेज में चिकित्सकीय सेवाएं बदहाल हैं। यहां डायलिसिस, ब्रोंकोस्कापी, ब्रैकीथैरेपी जैसी सुविधाएं लंबे समय से तो बंद हैं ही, अब यहां दवाओं का भी टोटा है। हालत यह हैं कि डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज अपने खर्च पर इलाज करा रहे हैं। इन्हें पैरासिटामॉल टैबलेट और ओआरएस का पैकेट तक खरीद कर लाना पड़ रहा है। डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों को पर्ची दी जा रही है, इसमें एंटीबायोटिक समेत अन्य जरूरत की दवाएं लाने के निर्देश हैं। मरीजों ने बताया कि डाक्टर कहते हैं कि यहां दवाएं नहीं हैं, इलाज कराना है तो बाहर से दवाएं खरीद लाओ। जिला अस्पताल में भी मरीजों को आधी-अधूरी दवाएं ही मिल रही हैं, बाकी की बाजार से लाने को मजबूर हैं। एसएन प्राचार्य डा. सरोज सिंह ने बताया कि दवाएं भरपूर हैं, बाहर से दवा मंगाने का पता कराया जाएगा।
विज्ञापन


डेंगू वार्ड फुल, 10 बेड बढ़ाए
वायरल फीवर और डेंगू के बढ़ते मरीजों से डेंगू वार्ड फुल हो गया है। यहां 33 बेड हैं, शनिवार को छह और नए मरीज आए। इनकी जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वार्ड में 10 बेड बढ़वाए गए हैं। इधर जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में वायरल फीवर के 42 मरीज भर्ती हैं। इसमें एक मरीज डेंगू का है बाकी की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें