कासगंज। स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के आठ स्वास्थ्य केंद्रों पर 547 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जांच में 47 महिलाओं में उच्च जोखिम की गर्भावस्था पाई गई। महिलाओं को आवश्यक दवा एवं फल आदि वितरित किए गए।
एचआरपी डे पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर, बिड़ला हॉस्पिटल, गंजडुंडवारा, सहावर, सोरों, पटियाली, सिढ़पुरा, अमापुर स्वास्थ्य केंद्रों पर 547 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसमें 47 महिलाओं को उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) के रूप में चिन्हित किया गया। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं की यूरिन, हीमोग्लोबिन, शुगर, सिफलिस, वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप और एचआईवी, अल्ट्रासाउंड और कोविड-19 की जांच की गई।
एमओ डॉ. मारुती ने गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आकाश सिंह ने कहा कि कोरोना को लेकर मानसिक दबाव न लें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। एमओ डॉ. फातिमा ने बताया कि जिस गर्भवती ने अभी जांच नहीं कराई है। वह जांच कराकर दवा लें। गर्भावस्था के दौरान प्रसव की जन्म योजना बनाना बहुत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत लक्ष्य दंपती की लाइन लिस्टिंग भी की गई। सीमा, शहरी जिला समन्वयक मुहम्मद युसूफ, फार्मासिस्ट नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।