फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को उपचार के साथ किया जाए अच्छा व्यवहार

विज्ञापन
09एमएनपी-25-जिला अस्पताल में कर्मचारियों के साथ बैठक जेडी प्रदीप शर्मा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मंडलीय संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. प्रदीप शर्मा ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आत्मसात मानकों को लेकर शुक्रवार को जिला अस्पताल में बैठक की। बैठक में अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ को मरीजों को बेहतर उपचार देने के साथ ही अच्छा व्यवहार भी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाओं के साथ ही बेहतर उपचार भी दिया जाए। सीएमएस डॉ. आरके सागर ने डॉक्टरों और स्टाफ को निर्देश दिए कि सभी लोग निर्धारित समय तक अपनी ड्यूटी पर रहें। अस्पताल में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए। डॉ. आरके सिंह, मंडलीय गुणवत्ता सलाहकार डॉ. विकास त्यागी, जिला अस्पताल की मैनेजर डॉ. वरुणा पूनम, प्रभारीे अधिकारी फार्मेसी डॉ. ऋषि प्रकाश, डॉ. आर सिंह, डॉ. जितेंद्र यादव, ब्रजेश भदौरिया, नरसिंह राठौर, विनोद तिवारी, विजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें