फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह में 45 लोगों की हुईं हत्याएं, कई मामलों में अपने ही थे कातिल

विज्ञापन
09एमएनपी-12-राजीव गांधी नगर में युवक की हत्या के बाद घटनास्थल पर जानकारी जुटाते एसपी अजय कुमार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में अनलॉक के साथ ही हत्या की ताबड़तोड़ वारदातें हुईं। पांच माह में करीब 45 लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। अधिकतर वारदातों में अपने ही कातिल के रूप में सामने आए सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिले में 25 मार्च से लॉकडाउन के साथ ही अपराध में कमी दर्ज की गई। छिटपुट घटनाओं के बीच प्रशासन की पहली कवायद कोरोना संक्रमण की रोकथाम रहा। मार्च, अप्रैल और मई में अपराध का ग्राफ कम बना रहा। अनलॉक के साथ ही जून से एक बार फिर से अपराधी सक्रिय हो गए। लूट व चोरी की कुछ ही घटनाएं सामने आईं, लेकिन इस बार ताबड़तोड़ हत्या की वारदातों ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी। जून से लेकर अब तक 45 लोगों की हत्या हो चुकी है। पुलिस की जांच में अधिकतर मामलों में अपने ही हत्यारोपी के रूप में सामने आए हैं।
माधौनगर ली गई पांच लोगों की जान
शहर के माधौनगर में रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले आरोपी मुरारी ने 17 जुलाई को दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया था। उसने पड़ोसी के घर में आग लगा दी थी। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। इलाज के दौरान दंपती और दो बेटियों ने भी दम तोड़ दिया था। आरोपी इस समय जेल में है।
विज्ञापन

जिले में हुईं प्रमुख वारदातें
- दो अगस्त को गांव नगला विचित्र में एक महिला व उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पति व परिजनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
- 10 अगस्त की रात घिरोर के गांव कासगंज में एक महिला की पीट कर हत्या कर दी गई थी। हमले में पुत्री घायल हो गई थी।
- 19 अगस्त को दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नेकापुर में बंटवारे के विवाद में बुआ और दादा की हत्या कर दी गई।
- छह सितंबर को शहर के मोहल्ला खरगजीतनगर में हलवाई सर्वेश को पीट कर अधमरा कर दिया था। अगले दिन अस्पताल में मौत हो गई थी।
- 11 सितंबर को दिनदहाड़े एक सराफ व्यापारी की उसी के भांजों ने ईंट से कूच कर हत्या कर दी थी। भीड़ उग्र होने पर आरोपी थाने में घुस गए थे।
- आपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास करती है। हत्या की जो भी घटनाएं हुई हैं, अधिकतर वारदातों का पुलिस खुलासा कर चुकी है। आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

मधुवन कुमार, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें