फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्ष के बच्चों को पिलाएं पोलियो खुराक

विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते एसीएमओ डॉ. सीएम यादव - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। पल्स पोलियो अभियान को लेकर शुक्रवार को नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ देवी रोड स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से किया गया। रैली को डॉ. राजीव राय जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं डॉ. सीएम यादव जिला क्षय रोग अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जागरूकता रैली घंटाघर, लेनगंज, कचहरी रोड से होकर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में जूनियर कन्या हाई स्कूल, प्राथमिक विद्यालय देवी रोड, प्राथमिक विद्यालय मदार दरवाजा आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. राजीव राय ने रैली के दौरान जनपदवासियों से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए अपील की।
डॉ. सीएम यादव, जिला क्षयरोग अधिकारी ने कहा कि अभियान के लिए जनपद में शून्य से पांच वर्ष तक के चयनित बच्चों को बूथ एवं घर-घर भ्रमण टीमों का गठन करते हुए कार्ययोजना बनाकर जनपद के सभी हाईरिस्क एरिया, ईंट भट्ठे, निर्माणाधीन क्षेत्र, घुमंतू परिवार, अस्थायी एवं स्थाई क्षेत्रों के बच्चों को पोलियो ड्रॉप का लाभ दिया जाएगा। रैली के दौरान रवींद्र सिंह गौर, संजीव पांडेय, डॉ. सुनील पांडेय, डॉ. जीडी सिंह, डॉ. अनिल यादव, संजय शर्मा, सत्यनारायन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें