कासगंज। जिले में स्वास्थ्य विभाग की लगातार कवायद के बाद भी डेंगू पर अभी तक पूरी तरह से अंकुश नहीं लग सका है। 16 दिन बीत जाने के बाद भी डेंगू के प्राथमिक लक्षणों से जुड़े मरीज सामने आ रहे हैं। 3 और नए रोगी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। जबकि 9 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। ग्राम भैंसोरा में शुक्रवार को लिए गए सैंपल में तीन नए रोगियों में एनएस-1 की पुष्टि हो गई। इसके बाद इन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
इसके अलावा गांव में शनिवार को भी बुखार पीड़ित मरीजों का चिकित्सकों ने इलाज किया। 9 मरीजों में डेंगू की संभावना को देखते हुए एनएस-1 कें सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को जांच के लिए अस्पताल की लैब भेज दिया गया। पहले से जिला अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों की हालत में धीरे-धीरे सुधार आने लगा है। ऐसे मरीजों पर चिकित्सक लगातार नजर बनाए हुए हैं। चिकित्सकों की टीम उनकी देखभाल कर रही है।