मैनपुरी। जेल में बंद 17 बंदियों सहित पिछले 24 घंटे में जिले में 175 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8873 पहुंच गई है। आठ संक्रमितों को कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल के बंदियों को जेल के अंदर ही सुरक्षित बैरक में रखा गया है। जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया है।
कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से कुरावली विकास खंड में 16, बेवर में 12, करहल में 10, सुल्तानगंज में छह, बरनाहल में पांच, जागीर विकास खंड में चार, घिरोर में दो और किशनी विकास खंड में एक कोरोना संक्रमित मिला। जिला जेल में बंद 17 बंदी भी कोरोना संक्रमित मिले। मैनपुरी विकास खंड में सर्वाधिक 102 कोरोना संक्रमित मिले। आठ संक्रमितों को गंभीर हालत में कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. एके पंाडेय ने संक्रमितों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से जांच कराने की अपील की है।
- जिले में पिछले 24 घंटे में कुल 175 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिला जेल में कराई गई जांच के दौरान 17 संक्रमित पाए गए हैं। आठ लोगों को गंभीर हालत में कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।