फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर और तीन साथियों के खिलाफ गैगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर और उसके तीन साथियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। मतदान के दिन हिस्ट्रीशीटर ने मतदान केंद्र पर पथराव किया था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए कई राउंड फायरिंग भी की थी। वर्तमान में चारों अपराधी जेल में हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की लालपुर पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा था। दोपहर करीब दो बजे प्रधान पद की प्रत्याशी पूनम चौहान के पति हिस्ट्रीशीटर पृथ्वी सिंह निवासी हरचंदपुर साथी सुनील कुमार निवासी लालपुर व अन्य के साथ वहां पहुंचे थे। उन्होंने धांधली का आरोप लगाते हुए वहां मौजूद लोगों से हाथापाई करने के साथ ही पथराव किया था। रोकने का प्रयास करने पर हिस्ट्रीशीटर व साथियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की थी। मामले में पृथ्वी सिंह, सुनील कुमार व अन्य अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस टीम पर हमला, धमकी, गाली-गलौज सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं कुछ दिन बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के कॉलेज से अवैध असलहा व भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए थे।
रविवार को प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर पृथ्वी सिंह चौहान, सुनील कुमार निवासी लालपुर सथिनी, भोला उर्फ मुकेश निवासी हरचंदपुर और बिट्टू उर्फ अतुल भदौरिया शातिर अपराधी हैं। यह लोग गैंग बनाकर अपराध करते हैं। गैंग के सरगना पृथ्वी सिंह पर करीब 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर व उसके तीनों साथी वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं। चारों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें