फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाद्य, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर स्वास्थ्य सखियों को किया प्रशिक्षित, ऑनलाइन परीक्षा के बाद प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान बिचपुरी में आयोजित तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में बिचपुरी, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, जगनेर, बाह और जैतपुर कलां ब्लॉक की 75 स्वास्थ्य सखियों ने भाग लिया। प्रशिक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के अंतिम दिन स्वास्थ्य सखियों ने खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी पहलों के प्रभाव की समीक्षा की।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने ट्रेनिंग मैनेजमेंट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा देकर अपने ज्ञान और व्यावहारिक कौशल का मूल्यांकन कराया। इसके बाद प्रशिक्षण संबंधी प्रतिक्रिया भी ली गई। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान प्रचार सहायक सुनील चतुर्वेदी और प्रशिक्षण सहायक सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें