फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुनकता। आगरा-मथुरा हाईवे पर रुनकता के खन्ना पंप पास ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पति और बेटा घायल हो गए। हादसा रविवार शाम करीब छह बजे का है। थाना सिकंदरा के गांव अरतौनी निवासी मनोज रविवार की शाम पत्नी अर्चना (28) और बेटे अवि के साथ बाइक से किरावली दवा दिलाने जा रहे थे। हाईवे पर रुनकता के खन्ना पंप के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अर्चना की मौके पर मौत हो गई। जबकि वह बेटा अवि और पति घायल हो गए। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए। और शव उठाने का विरोध करने लगे। हालांकि सिकंदरा पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति मनोज ने बताया कि वह अरतौनी के पास में ही जूता फैक्टरी में काम करता है। मृतका के दो बेटे अवि व प्रिंस और एक बेटी लवी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें