फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों तक उपचार पहुंचाने को लगाए जा रहे स्वास्थ्य मेले- रामनरेश अग्रिहोत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मेलों में 3340 मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिछवां पर मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीबों तक नि:शुल्क उपचार पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य मेलों का आयोजन कराया है।
कैबिनेट मंत्री ने कोरोना का टीका लगवाते हुए 60 साल से अधिक उम्र के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की। कैबिनेट मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में पहुंचकर उपचार लें। उन्होंने 60 साल से अधिक उम्र के लोगों से कोरोना का टीका लगवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अरविंद तोमर, विशंभर तिवारी, डॉ. राज विक्रम सिंह, डॉ. अनिल यादव, अभय प्रताप सिंह, कौशलेंद्र कुशवाह, शैलेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन रवींद्र सिंह गौर ने किया।
विज्ञापन

----
शिविरों में इन बीमारियों का दिया उपचार
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि रविवार को जनपद में 50 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी मरीजों की कोविड-19 की जांच कराई गई। गर्भवती महिलाओं की जांच कराई गई। बीपी और मधुमेह की जांच भी कराई गई।
आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्रों के कार्ड बनवाए गए। संचारी रोगों से बचाव के लिए मेले में काउंटर लगवाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें