फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवई उद्दैतपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 143 लोगों को दिया उपचार

विज्ञापन
18एमएनपी-36-गांव अवई उद्दैतपुर में मरीजों का हाल जानते सीएमओ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के शीतला धाम वार्ड के गांव अवई उद्दैतपुर में डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाया। सीएमओ डॉ.पीपी सिंह भी गांव में पहुंचे और मरीजों के संबंध में जानकारी ली। गांव में 143 मरीजों का परीक्षण कर दवा वितरित की गई। सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में तीन दिन तक शिविर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड नंबर छह शीतला धाम में डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। सीएमओ के निर्देश पर चिकित्साधीक्षक कुचेला डॉ. पपेंद्र सिंह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बुधवार को गांव अवई उद्दैतपुर पहुंचे। यहां शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच की गई। शिविर में डॉ. शांतुन यादव, डॉ. अखंड प्रताप सिंह, मुनेंद्र चौहान, जितेंद्र कुमार, हरिशंकर, अशाीष आदि की टीम ने गांव के 143 लोगों को उपचार दिया। 20 लोगों की करोना जांच के लिए नमूने लिए गए।
30 लोगों की मौके पर ही सीवीसी जांच और छह लोगों की मलेरिया जांच कराई गई। मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह ने गांव में पहुंचकर गांव की गलियों में टैमीफॉस का छिड़काव कराया। इस दौरान शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने गांव के लोगों से कहा कि कूलरों में पानी न रखें। सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में तीन दिन तक शिविर लगाकर उपचार देने के निर्देश दिए। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में घर-घर जाकर लोगों को मलेरिया और डेंगू से बचाव की जानकारी दी पैंफ्लेट वितरित किए।
विज्ञापन

----
करीमगंज में 19 मरीजों की हुई जांच
मैनपुरी। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव करीमगंज में भी शिविर लगाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव की सलाह दी। शिविर में 19 मरीजों को उपचार दिया गया। इस दौरान छह मरीजों की मलेरिया जांच कराई गई। मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह के निर्देश पर गांव की नालियों में एंटी लार्वा का स्प्रे दो दिन किया जाएगा। वहीं गांव के तालाबों में भी दवा का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें