फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी: क्लीनिक के पीछे मरीजों को किया गया था भर्ती, इलाज करते रंगे हाथ दबोचा गया झोलाछाप

Wed, 19 Apr 2023 03:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था। टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में  स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की गई। मेडिकल स्टोर में झोलाछाप शेखर बाला क्लीनिक चला रहा था। उसके साथ दो अप्रशिक्षित नाबालिग किशोर फार्मासिस्ट बनकर मरीज देख रहे थे। बाहर फार्मेसी का बोर्ड लगा था और अंदर मरीजों को ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। इस मामले में चिकित्साधिकारी ने झोलाछाप और दो अज्ञात किशोरों के खिलाफ धोखाधड़ी और इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट, 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर नोडल अधिकारी अपंजीकृत चिकित्सक डॉ. पीयूष जैन ने बाला फार्मेसी, राहुल नगर, टेढ़ी बगिया का औचक निरीक्षण किया। मौके पर झोलाछाप शेखर बाला 6 से 7 मरीजों का इलाज करता हुआ पाया गया।

भवन पर बाला जी फार्मेसी का बोर्ड लगा था। आगे की तरफ मरीजों को देखा जा रहा था, पीछे कमरे में मरीजों को भर्ती कर बोतलें चढ़ाई जा रही थीं। इलाज करने वाले के पास कोई डिग्री और रजिस्ट्रेशन नहीं था। दो किशोर भी इलाज में मदद कर रहे थे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि नियमों का खुला उल्लंघन पाए जाने पर ट्रांसयमुना थाने में संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

मार्च में भी की गई थी कार्रवाई

15 मार्च को ग्वालियर रोड स्थित करीब 12 मेडिकल स्टोर्स और पैथोलॉजी पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने छापा मारा था। अनियमित तरीके से मेडिकल स्टोर्स और पैथोलॉजी में मरीजों का उपचार किया जा रहा था। मरीज भर्ती भी पाए गए थे। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

ये भी पढ़ें - UP: पांच सितारा होटल में वेज की जगह परोसा चिकन रोल, ग्राहक की बिगड़ी हालत; मांगा एक करोड़ रुपये मुआवजा
विज्ञापन

 

कार्रवाई में निरंतरता न होने से हौसले बुलंद

स्वास्थ्य विभाग की ओर से छोलाछापों पर कार्रवाई तो की जा रही है पर इसमें निरंतरता नहीं है। इससे झोलाछापों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। इनके खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जानी चाहिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जानकारी मिलने पर झोलाछापों पर कार्रवाई की जाती है। अभियान भी जल्द चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें