फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोख के हत्यारे: गर्भपात की सूचना पर छापेमारी, ट्रे में रखा मिला पांच माह का भ्रूण; हैरान रह गई टीम

Thu, 18 May 2023 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में गर्भपात की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान यहां ट्रे में पांच माह का भ्रूण रखा मिला। इसे देखकर टीम हैरान रह गई।
विज्ञापन
कोख के हत्यारे: गर्भपात की सूचना पर छापेमारी, ट्रे में रखा मिला पांच माह का भ्रूण; हैरान रह गई टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गर्भपात की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। यहां बाह कस्बा स्थित न्यू प्रतिज्ञा हॉस्पिटल में गर्भपात की शिकायत पर बुधवार की रात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। मौके पर पांच माह का भ्रूण मिलने से टीम हैरत में पड़ गई। टीम ने हॉस्पिटल को सील कर दिया है। बाह के कैंजरा मोड़ तिराहा स्थित न्यू प्रतिज्ञा हॉस्पिटल में गर्भपात की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। 

ट्रे में पांच माह का भ्रूण रखा मिला

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ जितेंद्र वर्मा ने बुधवार की रात हॉस्पिटल में छापा मारा। टीम को मौके पर ट्रे में पांच माह का भ्रूण मिला। जिस महिला का गर्भपात हुआ, वह भर्ती मिली। अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में भर्ती महिला नंदगांव की मान देवी ने बताया कि तीन-चार दिन से पेट में दर्द हो रहा था। बुधवार की शाम हालत बिगड़ने पर परिजन यहां लाए थे। यहां कम दिनों पर मृत बच्चा पैदा हुआ। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

गर्भपात की सूचना पर की गई छापेमारी

मौके पर टीम को गर्भपात की दवाएं एवं उपकरण मिले हैं। जिन्हें जब्त कर सील कर दिया है। टीम के बुलावे पर इंस्पेक्टर बाह संजीव शर्मा भी पुलिस के साथ पहुंच गए, लेकिन परिजनों ने भ्रूण का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि गर्भपात की सूचना पर छापेमारी की थी। इस दौरान भ्रूण मिला, गर्भपात की दवा एवं उपकरण भी मिले हैं। पूरी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी।

10 दिन पहले गर्भपात में गई थी महिला की जान

पेट दर्द होने पर सात मई की रात इलाज के लिए जरार की गर्भवती रेशमा झोलाछाप दंपती नरायनदास और सरोज के यहां पहुंची थी। झोलाछाप ने डेढ़ माह के भ्रूण की सफाई कर दी। लापरवाही से हुए इलाज में रेशमा की जान चली गई थी। झोलाछाप दंपती क्लीनिक बंद कर भाग गया था। मृतका के पति राजू ने झोलाछाप दंपती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से झोलाछाप दंपती फरार हैं। क्लीनिक पर ताला लटका हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें