फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रार्थना हॉस्पिटल में बड़ी कार्रवाई: पैर के फ्रैक्चर का ऑपरेशन, इंजेक्शन लगते ही चली गई जान; रिकॉर्ड हुए जब्त

Tue, 25 Aug 2026 08:41 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के यमुनापार स्थित प्रार्थना हॉस्पिटल में पैर के फ्रैक्चर के ऑपरेशन से पहले इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज कुलदीप कुमार की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को औचक जांच की। टीम ने अस्पताल से मरीज के इलाज के पर्चे और जांच रिपोर्ट जब्त कर ली हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रार्थना हॉस्पिटल में जांच करती हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को यमुनापार स्थित प्रार्थना हॉस्पिटल में मरीज की मौत के मामले की जांच करने पहुंची। टीम ने इलाज के पर्चे और जांच रिपोर्ट जब्त की। स्टाफ के बयान भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी कुलदीप कुमार के पैर में फ्रैक्चर के ऑपरेशन से पहले इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की मौत हो गई थी। परिजन ने अप्रशिक्षित से इलाज कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस भी पहुंची। इसकी शिकायत मिलने पर टीम ने अस्पताल की जांच की।

इसमें मरीजों का विवरण देखा। सीसीटीवी कैमरे भी देखे हैं। टीम ने मरीज के इलाज और जांच के पर्चे जब्त करते हुए इलाज करने वाले चिकित्सक का नाम और नर्सिंग स्टाफ की शैक्षणिक योग्यता के बारे में पूछताछ की। संचालक को नोटिस जारी कर चिकित्सक-स्टाफ के बयान दर्ज कराने के लिए बुलाएंगे। पीड़ितों के भी बयान लिए जाएंगे। इसके बाद कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें