फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की अफवाह पर सेल्फ क्वारंटाइन किए दो लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। शहर के निकटवर्ती एक गांव व कॉलोनी में कोरोना वायरस संक्रमण की खबर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दौड़ पड़ी। बाहर से यात्रा कर वापस आए दोनों लोगों को सेल्फ क्वारंटाइन होने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नगर की पॉश कालोनी में रहने वाला एक युवक 22 मार्च को कर्नाटक से घर वापस कोसी लौटा था। युवक को जुकाम खांसी की शिकायत होने पर लोगों ने 100 नंबर पर सूचना देकर सहयोग की अपील की। जिस पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. गिरेंद्र पाल सिंह टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने उसकी जांच पड़ताल के बाद उसे सेल्फ क्वारंटाइन होने की सलाह देकर परिजनों से भी अलग रहने की हिदायत दी है।
वहीं, गांव धर्मनगर में भी केरल से लौटे एक व्यक्ति के कोरोना संदिग्ध होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। डॉ. गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जांच के बाद उसमें कोई भी लक्षण नहीं पाए गए हैं। बावजूद इसके उसे सेल्फ क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें