फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसआईआर के साथ आयुष्मान कार्ड के पात्र ढूंढ रहा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आगरा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फार्म भरवाने के कार्य के दाैरान स्वास्थ्य विभाग लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी अभियान चला रहा है। सीएमओ डॅा.अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सभी आशा कार्यकत्री, संगिनी और बीपीएम को इसके निर्देश दिए हैं। सभी को रोजाना अपने क्षेत्र में दो दर्जन परिवारों के पास जाकर फार्म भरवाने में मदद करवाने के साथ ही परिवार के 70 वर्ष से अधिक के आयुष्मान कार्डविहीनों के कार्ड बनवाने के प्रयास के साथ विभाग को सूचना भी देनी है। आने वाली 25 दिसंबर तक यह कार्य अभियान के रूप में किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॅा अरुण कुमार ने बताया कि वर्तमान में आशा,संगिनी और सभी बीपीएम को एसआईआर के फार्म भरवाने में लोगों की मदद की जिम्मेदारी दी गई है। इस कार्य के दाैरान विभाग ने विशेष्स आयुष्मान कार्ड अभियान भी शुरू किया है। इसके तहत आशा,संगिनी और अन्य को प्रतिदिन क्षेत्र के 20 से 25 घरों का भ्रमण करना है। एसआईआर फार्म उपलब्ध करवाकर उसको भरने में सहयोग करना है। आशा डायरी में परिवारों की समस्त सूचना अंकित करने के साथ परिवार में 70 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति के बारे में जानकारी करनी है। यदि ऐसे किसी व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो उसका कार्ड बनाने की प्रक्रिया को करना है। यदि किसी लाभार्थी का कार्ड बनाते समय ओटीपी नहीं आए तो कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर या संबंधित एएनएम को सूचना देनी है। गूगल शीट पर सूचना अंकित करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शाैचालयों की स्थिति भी बतानी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें