फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फैल रही बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ सक्रिय

Fri, 15 Sep 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमापुर। कस्बा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहीं बीमारियों के चलते स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में पहुंचकर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम नगला गुलरिया स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को पहुंची। गांव में मरीजों दवाएं दी। गांव में तालाब, नालियों एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया। गांव में मच्छरों होने वाले रोगों की आशंका नहीं रहे। गांव फकौता में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी लार्वा दवा का छिड़काव गलियों और नालियों में कराया। किया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर संदीप राजपूत ने बताया जिन गांव से बीमारियां फैलने की शिकायत मिल रही है, वहां दवा का वितरण एवं एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने कहा ग्रामीण गांव में एवं अपने मकान के आसपास पानी जमा नहीं होने दें। यदि कहीं पानी जमा है तो निकासी के प्रबंध करें। यदि बीमारी हो तो स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें