फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डेंगू मरीजों के लिए एसएन में लगाए जाएंगे 35 बेड

Sat, 03 Sep 2022 02:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी जिले में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। 27 अगस्त के बाद और कोई मामला सामने नहीं आया है। निजी लैब को भी डेंगू के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल के साथ एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। मेडिसिन विभाग में 25 बेड और बाल रोग विभाग में बच्चों के लिए 10 बेड की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन

   
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इस मौसम में डेंगू का खतरा रहता है। मरीज आने पर उनकी जांच और इलाज में समस्या न हो, इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। डेंगू वार्ड की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिए हैं। माइक्रोबायोलॉजी लैब में डेंगू की जांच के इंतजाम हो गए हैं। 

उन्होंने बताया कि डेंगू के संबंध में जरूरी सावधानियां बरते जाने के संबंध में मेडिकल कॉलेज में जगह-जगह दिशा-निर्देश भी लगाए जाएंगे। खेरागढ़ की जिस बच्ची में डेंगू की पुष्टि हुई थी, उसका अभी भी एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति ठीक है।  

विज्ञापन

आरआरटी को अलर्ट कर दिया गया है

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी जिले में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। 27 अगस्त के बाद और कोई मामला सामने नहीं आया है। निजी लैब को भी डेंगू के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए हैं। जिले में रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) को सक्रिय कर दिया है। टीम मरीज सामने आने पर तत्काल जानकारी देगी और इलाज की व्यवस्था कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें