फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी: दिवाली पर दमा-सांस रोगी धुएं से बचें, जलने पर ठंडे पानी से धोएं

Sun, 23 Oct 2022 08:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

नेत्र रोग विशेष डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि आंख में बारूद या फिर तिलंगा जाने पर उसे कतई न रगड़ें। इससे आंख के पर्दे को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
दिवाली के पटाखे - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली है तो पटाखे भी खूब चलेंगे। ऐसे में अगर पटाखों से हाथ-पैर या फिर शरीर का कोई हिस्सा जल जाता हैं, तो उस पर बर्फ न रगड़ें। ठंडे पानी से धोएं, राहत मिलेगी। आंख में बारूद या तिलंगा (जलता हुआ कण) जाए तो रगड़ें नहीं, उसे ठंडे पानी से धोना ही बेहतर है।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि अगर जल जाने पर ठंडे पानी से ही आराम मिलता है और घाव भी कम बढ़ता है। फफोले पड़ने पर एंटी बैक्टीरियल क्रीम लगा सकते हैं। जख्म अधिक होने पर चिकित्सक को दिखाएं। नेत्र रोग विशेष डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि आंख में बारूद या फिर तिलंगा जाने पर उसे कतई न रगड़ें। इससे आंख के पर्दे को नुकसान पहुंचता है। ठंडे और साफ पानी से आंखों को धोएं और एंटीबायोटिक ड्रॉप डालें। आराम न मिलने और घाव बनने पर डॉक्टर को दिखा सकते हैं। 

ये लोग रहें सावधान 

एसएन के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दमा और सांस के रोगी धूल और धुआं से बचें। अगर कोई पटाखा चला रहा है तो मास्क लगा सकते हैं। दवाएं बंद न करें, सांस लेने में परेशानी होने पर इन्हेलर की डोज बढ़वा सकते हैं। 

इन बातों का रखें ख्याल:

- बच्चे जब पटाखे जला रहे हों तो परिजन साथ रहें।
विज्ञापन

- दमा-सांस रोगी धुएं से बचें, मास्क लगा सकते हैं।
- घर में एंटी बैक्टीरियल क्रीम, एंटीबायोटिक ड्रॉप रखें।
- चश्मा लगाकर पटाखे चलाएं। 
- कान की परेशानी वाले तेज आवाज वाले पटाखों से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें