फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार, खांसी एवं सांस के रोगियों का डाटा होगा संग्रहित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमण के बीच संचारी रोग फैलने की संभावना के मद्देनजर 10 विभाग एक साथ मिलकर काम करेंगे। एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर आशा घर-घर दस्तक देकर बुखार, खांसी, श्वांस के रोगियों और टीकाकरण से वंचित बच्चों का डाटा एकत्रित करेंगी।
विज्ञापन

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कासगंज में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का तृतीय चरण एक अक्तूबर से 31 अक्तूूबर 2020 तक चलाया जाएगा। आशा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर बुखार, खांसी और श्वांस रोगियों की जानकारी एकत्रित करेंगी। ऐसे रोगियों की सूचना ब्लॉक मुख्यालय को प्रेषित की जाएगी। इसके अतिरिक्त माह फरवरी से माह अगस्त 2020 के बीच नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों और जनवरी 2020 से सितंबर 2020 के बीच जन्मे शिशुओं का नाम पता अंकित कर संपूर्ण टीकाकरण विवरण प्रपत्र भर कर मुख्यालय पर जमा कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, सिंचाई, नगर विकास, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, दिव्यांग कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग आपस में समन्वय बनाकर कार्य योजना के अनुसार कार्य करेंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा यूनिसेफ की निगरानी में समस्त गतिविधियां चलाई जाएंगी। सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ दस्तक अभियान भी चलेगा। कोविड-19 रोग के संक्रमण के दृष्टिगत विशेष सावधानियां अपनाते हुए तथा सोशल डिस्टेंसिंग के प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें