फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेंफड़ों में संक्रमण से अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना के साथ ही फेफड़ों में संक्रमण से भी मरीजों की लगातार मौत हो रही है। गैर कोरोना संक्रमित दो लोगों की शनिवार की रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं 13 अन्य मरीजों को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भोगांव क्षेत्र के गांव जैतूलपुर निवासी 70 वर्षीय रामचरन को फेफड़ों में संक्रमण होने पर दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की रात उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। औंछा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी 55 वर्षीय आंनद स्वरूप को फेफड़ों में संक्रमण के चलते सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। दो दिन पहले परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। रविवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। यहां विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 13 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
निमोनिया से पीड़ित इकलौते मासूम की मौत
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला बलू निवासी गजेंद्र सिंह का सात माह का इकलौता पुत्र पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की चपेट में था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

- अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत हुई है। वहीं एक मासूम बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया था। अन्य भर्ती मरीजों को हर संभव उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें