फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: बाइक में मारा सिर, फिर सड़क किनारे फेंकी लाश, साहिल हत्याकांड में दोनों आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Feb 2023 06:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पुलिस साहिल की मौत के हादसा मानकर चल रही थी, लेकिन जब जांच की  गई, तो मामला हत्या का निकला, जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के घिरौर में फिरोजाबाद के गांव कपरावली निवासी साहिल हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि गाड़ी के किराए को लेकर विवाद के बाद उन लोगों ने हत्या की थी। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के गांव कपरावली निवासी साहिल (16) का शव सात फरवरी की सुबह घिरोर क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला था। उसके सिर में चोट लगी थी। पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही थी, वहीं परिजनों की ओर से साहिल को घर से साथ लेकर गए साथी सत्यवीर उर्फ भूरे और सिद्वार्थ उर्फ लवली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया गया था। मामला दर्ज करने के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक सूचना पर सत्यवीर और सिद्धार्थ को अंधियारी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें -  Firozabad: जयमाला पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन हुई शर्म से पानी-पानी, शादी से किया मना, वापस लौटी बरात
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसलिए की हत्या

पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि छह फरवरी को वह लोग एक किराए की गाड़ी से साहिल के शिकोहाबाद दावत खाने के लिए गए थे। देर रात करीब 12 बजे वह लोग दावत खाकर कस्बा लौटे। वहां से गाड़ी को छोड़ कर अपनी बाइक लेकर गांव आ रहे थे। रास्ते में तीनों लोग लघुशंका करने लगे, इस दौरान हिसाब किताब में साहिल ने किराए में अपना हिस्सा देने से मना कर दिया। इसी पर गुस्सा होकर आरोपियों ने उसका सिर बाइक में मार दिया। जिसके चलते साहिल की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे घसीट कर सड़क किनारे डाल दिया और डर के कारण वहां से भाग गए थे। पुलिस ने उनके कब्जा से बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें