फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक का पूर्व सहायक मैनेजर धोखाधड़ी में गिरफ्तार, इस तरह निकाले खाताधारक के रुपए

Wed, 18 Mar 2020 04:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एसएसपी सचिन्द्र पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक के पूर्व सहायक मैनेजर को साइबर अपराध शाखा टीम ने बस स्टैंड के पास से पकड़ लिया। सहायक मैनेजर ने मोबाइल नंबर बदलकर खाते से एक लाख 56,859 रुपया अपने बैंक खाते में ट्रांसफर किया था। टीम ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। एसएसपी ने टीम को दस हजार पुरस्कार की घोषणा की है। 
विज्ञापन


एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि थाना रसूलपुर क्षेत्र के निवासी इमरान का खाता एचडीएफसी बैंक में संचालित था। बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर लखनऊ थाना मणिगांव के ईएसआईबी/744 सेक्टर ए निवासी अजीत यादव पुत्र सुधीर यादव तैनात रहे थे। आरोप है कि अपनी तैनाती के दौरान इमरान के एकाउंट से उसका मोबाइल नंबर हटा दिया था। 

बैंक एकाउंट से एक लाख 56, 859 रुपया निकालकर अपने बैंक एकाउंट में भेज दिए थे। पीड़ित इमरान की ओर से शिकायत की गई तो थाना पुलिस हरकत में आ गई। मामला सुनवाई के लिए साइबर सेल प्रभारी कुलदीप सिंह, अभय सिंह सिसोदिया, अंकित व सुनील एवं नीरज के समक्ष पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम मामले की जांच में जुटी तो सहायक प्रबंधक की मनमानी उजागर हुई। साइबर सेल टीम के साथ थाना रसूलपुर क्षेत्र की क्यूआरटी टीम के साथ निरीक्षक लालता प्रसाद ने सहायक मैनेजर को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। सहायक मैनेजर ने बताया कि 16,262 रुपया की ऑनलाइन खरीददारी की थी। शेष पैसा तो अपने बैंक एकाउंट में भेजा था। 

एसएसपी ने साइबर क्राइम का खुलासा करने वाली टीम को दस हजार पुरस्कार देने की घोषणा की। इस दौरान एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी सिटी डा.अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सिरसागंज डा. इरज रजा के साथ एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया मौजूद थे। 

एसएसपी बोले खुद बरतें सावधानी 
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा साइबर क्राइम की टीम ने जनवरी से लेकर अभी तक 15 लोगों के करीब 4.75 लाख से अधिक धनराशि वापस दिलाई है। रामगढ़ के निवासी अवसार आलम को सर्वाधिक1.82 लाख रुपया शामिल है। एसएसपी ने कहा प्रलोभन, लॉटरी जीतने जैसे विज्ञापनों से बचें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें