फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी का कहर: उल्टी-दस्त और सिर दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी; घर से निकलें तो...इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 08 Apr 2025 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में भीषण गर्मी  अब कहर बनकर टूट रही है। ऐसे में जिला अस्पताल से लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज तक उल्टी-दस्त और सिर दर्द के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि घर से निकलते समय कुछ विशेष सावधानियां बरतें....
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज ओपीडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बीते सप्ताह से पारा लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। इससे लोगों की हालत खराब हो गई। उल्टी-दस्त, पेट और सिर में दर्द, चक्कर आने के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई। सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज इन्हीं समस्याओं के आए।
विज्ञापन


 

मेडिसिन विभाग के डॉ. अजित चाहर ने बताया कि सोमवार को मेडिसिन विभाग की ओपीडी में 658 मरीज आए। इनमें से घबराहट, बीपी बढ़ने, सिर में दर्द, बेचैनी और उल्टी-दस्त के मरीज सबसे ज्यादा रहे। सबसे ज्यादा कामकाजी लोग रहे, जो धूप में अधिक सक्रिय रहते हैं। इनको दवा देने के साथ ही बचाव के बारे में बताया है।

ये भी पढ़ें -  UP: यूपी रोडवेज के परिचालकों के लिए आया नया आदेश, तीन महीने में पांच बार मिले बेटिकट यात्री... तो जाएगी नौकरी


 

बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने बताया कि बीते सप्ताह से गर्मी बढ़ने लगी है। स्कूल भी खुल गए हैं। बाजार में खुले में बिकने वाली खाद्य सामग्री-दूषित पानी से डायरिया मिल रहा है। पेट में दर्द की शिकायत भी मिल रही है। ओपीडी में सोमवार को 227 मरीज आए, इनमें से 30 फीसदी में यही दिक्कत मिली। हालत खराब मिलने पर 4 बच्चों को भर्ती भी करना पड़ा।

ये भी पढ़ें -  UP Weather: सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, पारा पहुंचा @42.1 डिग्री...झांसी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी


 

पर्चे के लिए मारामारी, धक्कामुक्की
-सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। एसएन में 3,248 और जिला अस्पताल में 3,500 मरीज आए। काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए मारामारी और धक्कामुक्की हुई। इससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। सुबह 10 से 12 बजे तक तो पर्चा हॉल ठसाठस भरा रहा। पर्चे के लिए मरीजों को घंटेभर तक कतार में लगना पड़ा।

ये भी पढ़ें -  UP: बेजुबानों पर जरा भी रहम नहीं आया...कुत्ते के साथ खेला ऐसा खूनी खेल, कांप जाएगी रूह




 
विज्ञापन

इन बातों का ख्याल रखें
- खाली पेट न रहें और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें।
- धूप में बाहर जाते वक्त सिर ढककर रखें, सूती कपड़े पहनें।
- तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर, खीरा, ककड़ी अधिक खाएं।
- दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में जाने से बचें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें